पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ शरीफ़ को पाकिस्तान की जाँच एजेंसी नेशनल
एकाउंटिबिलिटी ब्यूरो यानी एनएबी ने हिरासत में लिया है. मरियम को चौधरी
शुगर मिल केस में हिरासत में लिया गया है.
मरियम को उस वक़्त हिरासत में लिया गया जब वो कोट लखपत जेल में पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता
नवाज़ शरीफ़ से मिलने गई थीं. शाम में तीन बजे एनएबी ने मरियम को पेश होने के लिए कहा था. मरियम को एक प्रश्नावली दी गई थी और ये प्रश्न चौधरी शुगर मिल से जुड़े हैं. इन सारे सवालों का जवाब मरियम को गुरुवार तीन बजे तक देना था. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरियम को एनएबी मुख्यालय ले जाया गया है.
पेश नहीं होने के लिए एनएबी ने पहले ही वॉरंट जारी किया था. इससे पहले 31 जुलाई को मरियम एनएबी में पेश हुई थीं और अपना बयान रिकॉर्ड कराया था. यह बयान चौधरी शुगर मिल में संदिग्ध व्यापारिक लेनदेन को लेकर था. चौधरी शुगर मिल में मरियम के सबसे ज़्यादा शेयर हैं.
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी प्रमुख बिलावल भुट्टो ज़रदारी नेशनल असेंबली की कार्यवाही में मरियम की गिरफ़्तारी का मुद्दा उठाया है. जियो टीवी के अनुसार बिलावल ने कहा, ''इस नया पाकिस्तान में आपने मरियम को बिना कोई गुनाह के गिरफ़्तार कर लिया है.'' प्रधा
भारत सरकार ने इस बयान में कहा है कि अनुच्छेद 370 पर जम्मू-कश्मीर के विकास के मक़सद से फ़ैसला लिया गया है और इसे नकारात्मकता से नहीं लिया जाना चाहिए.
विदेश मंत्रालय ने कहा है, "भारतीय संसद और सरकार का ताज़ा फ़ैसला जम्मू-कश्मीर में विकास के अवसर बढ़ाने की प्रतिबद्धता से लिया गया है, जिसे पहले एक अस्थायी संवैधानिक प्रावधान ने रोका हुआ था."
भारत सरकार ने कहा है कि इसके असर से लिंग और सामाजिक-आर्थिक भेदभाव भी ख़त्म होगा साथ ही आर्थिक गतिविधियों और लोगों के रहन-सहन के स्तर में भी इज़ाफ़ा होगा.
भारत सरकार ने कहा है, "ये हैरान करने वाला है कि विकास के ऐसे प्रयासों को पाकिस्तान नकारात्मकता से ले रहा है, जिसने अब तक भावनाओं का इस्तेमाल सिर्फ़ सीमा-पार के आतंकवाद को जायज़ ठहराने के लिए किया है."
भारत ने यह भी कहा है कि अनुच्छेद 370 के संबंध में लिया गया फ़ैसला भारत का अंदरूनी मसला है और भारत का संविधान हमेशा संप्रभुता का मामला था, है और रहेगा.
भारत ने कहा, "डर फैलाकर इसमें दख़ल देने की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी."
नमंत्री के विशेष सहयोगी शहज़ाद अकबर ने बुधवार को कहा था कि शरीफ़ परिवार ने चौधरी शुगर मिल का इस्तेमाल मनी लॉन्डरिंग में किया था.
भारत सरकार ने पाकिस्तान से अपील की
है कि वो नई दिल्ली से राजनयिक रिश्ते सीमित करने और कारोबार बंद करने के
फ़ैसले पर पुनर्विचार करे.
भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने अपने इस क़दम की जो वजह बताई हैं वो ज़मीनी तथ्यों से मेल नहीं खातीं. जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान ख़त्म किए जाने के बाद पाकिस्तान ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद बुधवार को भारत से राजनयिक संबंध सीमित करने और द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध निलंबित करने की घोषणा की थी.
गुरुवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत सरकार को पाकिस्तान के कल लिए गए फ़ैसलों पर खेद है. हम पाकिस्तान से उन फ़ैसलों पर पुनर्विचार करने की अपील करते हैं ताकि कूटनीतिक संपर्क का सामान्य प्रवाह बचा रहे."
No comments:
Post a Comment